ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर को मिला राजस्थान कोहिनूर अवार्ड
मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। ज्योतिष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘राजस्थान कोहिनूर अवार्ड-2026Ó से सम्मानित किया गया। स्वराज भारत के तत्वावधान में जयपुर के साइंस पार्क ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यकम संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि आचार्य अभिमन्यु पाराशर पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष, समाजसेवा और ‘बेटी बढ़ाओÓ अभियान से जुड़े हुए हैं। सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने आचार्य पाराशर को बधाई दी। इनमें एसपी नारनौल दीपक जेवरिया, ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश महाराज, पं. कौशल दत्त शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. पूजा, आचार्य डीपी शास्त्री, ज्योतिषाचार्य चेतन प्रकाश दाधीच सहित समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सम्मान के बाद आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव के साथ समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है।