गाजे-बाजे के साथ निकली कावड़ एवं कलश यात्रा

निसं
जयपुर (नवयत्न)। न्यू वीर तेजाजी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में पंचम कावड़ एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने बताया कि कावड़ एवं कलश यात्रा पवित्र गलता तीर्थ से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बजरंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में हनुमानजी और भगवान शिव की भव्य एवं आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान सुमित शर्मा, दीपक सैनी, मोहित सैनी, मोहन गुर्जर और हेमंत जांगिड़ सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालने और यात्रा को सफल बनाने में जुटे रहे। मंदिर पहुंचने पर कावड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

You might also like