कानूनी अधिकारों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर के तत्वावधान में सुबेदार डिफेंस कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता संबंधी सामग्री भी वितरित की गई तथा आपसी समझौते से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संचालक सुबेदार रामपत सिंह के सहयोग से किया गया।