ब्लाइंड मर्डर केस मामला, दो माह बाद भी पुलिस की अनसुलझी गुत्थी
निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू के सदर थाना इलाके में दो माह पूर्व हुआ ब्लाइंड मर्डर केस अब भी पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी बना हुआ है। वारदात का दो माह बाद भी खुलासा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे और चूरू एसपी से ब्लाइंड मर्डर का जल्द खुलासा करने की मांग की। गांव के महावीर नेहरा ने बताया 22 और 23 जून की मध्य रात्रि को घाघू गांव के श्रीचंद की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी जिसका मुकदमा परिजनों ने 23 जून 2026 को चूरू के सदर थाना में दर्ज करवाया था लेकिन वारदात के दो माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। शुक्रवार को गांव के महावीर नेहरा की अगुवाई में गांव के दर्जनों लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और चूरू एसपी से ब्लाइंड मर्डर का जल्द खुलासा करने की मांग की। नेहरा ने कहा अगर जल्द पुलिस वारदात का खुलासा नहीं करती है तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।