शैक्षणिक उन्नयन परियोजना की दी जानकारी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा में स्वंयसेवी संस्था सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ द्वारा ब्लॉक में किये जा रहे शैक्षणिक उन्नयन परियोजना की दिशा में एक और नवाचार जिसका लक्ष्य राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवता बढाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता तकनीक का लाभ प्रदान करना है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार व्यास ने कहा कि इस का मुख्य उद्देश्य कम प्रदर्शन करने वाले बालकों पर ध्यान केन्द्रित किया जाना है साथ ही साथ प्रायोगिक कक्षाओं के यथा सम्भव ऑडियो-विजूअल के अनुभव के माध्यम से अर्जित किये गये ज्ञान को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम में सुरेश कुमार सांखोलिया, प्रधानाचार्य, सेठ बंशीधर जालान राउमावि, अन्जू खेड़ीवाल प्रधानाचार्य राउमावि राजलदेसर, चौथमल प्रधानाचार्य, राउमावि हुडेरा अगुणा, मोहनलाल प्रधानाचार्य, पीएमश्री यूनियन क्लब राबाउमावि, राजलदेसर एवं प्रधानाचार्य, राउमावि लाछड़सर उपस्थित हुए। उपस्थित प्रधानाचार्यो को पांच-पांच टेबलेट पीसी श्याम बाबू शर्मा मुख्य समन्वयक व आदित्य नारायण, समन्वयक सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ द्वारा प्रदान किये गये। उपस्थित प्रधानाचार्यो ने अधिकाधिक सद्उपयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन भीष्म महर्षि एसीबीईओ ने किया।