बिसाऊ में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नामÓ, 21 पौधे लगाए, ‘रन फॉर वोटÓ में दिया मतदान का संदेश
निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को बिसाऊ में नगर पालिका की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नामÓ अभियान के तहत राजकीय कॉलेज परिसर में 21 पौधे लगाए गए। इसके बाद नगरपालिका कार्मिकों ने ‘रन फॉर वोटÓ दौड़ निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। पालिका के अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतंत्र में मतदान की अहमियत का संदेश दिया गया। पौधारोपण के दौरान कार्मिकों ने पेड़ों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। ‘रन फॉर वोटÓ में नगरपालिका कार्मिकों ने भाग लिया। दौड़ के जरिए आमजन से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। ईओ सीताराम कुमावत ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मत जरूरी है और मतदान में सभी की भागीदारी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है।