बीदासर पहुंची अभातेयूप की थली संभाग सार-संभाल यात्रा

निसं
बीदासर (नवयत्न)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयूप) की थली संभाग सार-संभाल यात्रा राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूणीया के नेतृत्व में बीदासर पहुंची। यात्रा का उद्देश्य परिषद की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ युवाओं को संगठनात्मक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जोड़ना तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित करना रहा। यात्रा के दौरान समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री मंजुयशा का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अभातेयूप नॉर्थ जोनल इंचार्ज जीतेश पोखरणा, सम्यक दर्शन कार्यशाला के सहप्रभारी ललित राखेचा, एटीडीसी के राष्ट्रीय प्रभारी एवं थली यात्रा संयोजक पीयूष लूणीया, बीदासर शाखा प्रभारी एवं एमबीडीडी राज्य संयोजक विजेंद्र छाजेड़ तथा समिति सदस्य पारस बैद उपस्थित रहे। तेरापंथ युवक परिषद बीदासर के अध्यक्ष चिराग बैंगानी एवं परिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। परिषद की ओर से एटीडीसी, युवावाहिनी, सम्यक दर्शन कार्यशाला, अधिवेशन में सहभागिता, एमबीडीडी, नेत्रदान पखवाड़ा एवं त्यागी गुरुवार जैसे कार्यक्रमों के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। इस दौरान परिषद स्तर पर एटीडीसी संयोजक के रूप में पारस बैद, किशोर मंडल संयोजक के रूप में रौनक दुगड़ तथा सह-संयोजक के रूप में जिनेश बेंगवानी की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में नेत्रदान पखवाड़ा, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं एमबीडीडी के बैनर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद बीदासर के संरक्षक नवदीप बैंगानी, कोषाध्यक्ष आलोक छाजेड़, ब्लड कैंप प्रभारी एवं नेत्रदान संयोजक रितिक बोथरा तथा सेवा प्रभारी विनय सेखानी सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। थली संभाग सार-संभाल यात्रा से परिषद के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा परिषद के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

You might also like