संकट मोचन बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा से मनाया

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आश्रम के महंत योगी चेतन नाथ एवं संत अभय नाथ महाराज का सानिध्य रहा। आयोजन समिति के मनोज पोरवाल ने बताया कि मंदिर पुजारी दिलीप शर्मा के आचार्यत्व में पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया। इसमें मुन्नी देवी एवं गोविंद जांगिड़ ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इसके बाद ज्योत लेकर महाआरती की गई और भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। महिलाओं की ओर से कीर्तन भी किया गया। शुक्रवार रात संत सुंदरनाथ महाराज के सानिध्य में भजन संध्या हुई। इसमें गायक सुरेंद्र बियाला, सुरेश शर्मा, विद्याधर सैनी एवं कैलाश भाट ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आयोजन समिति ने संतों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सरपंच विजेंद्र डोटासरा, भंवर सिंह पटवारी, रामनाथ बांगडवा, बजरंग लाल जांगिड़, महेश डोटासरा, महेश चाहर, पूर्णमल खीचड़, जगदीश प्रसाद कुमावत, हेमराज जांगिड़, राजेंद्र पोरवाल, डॉ. नंदकिशोर कुमावत, मुरारी लाल शर्मा, विद्याधर डोटासरा, कमलेश डोटासरा, दिनेश जांगिड़ एवं सज्जन सैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like