एसएस मोदी विद्या विहार में ट्राई गेम्स टूर्नामेंट का समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। गौरव पथ स्थित एसएस मोदी विद्या विहार में चल रहे तीन दिवसीय स्व. सूर्यकांत मोदी मेमोरियल चतुर्थ ट्राई गेम्स टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। 20 से 22 अगस्त तक आयोजित अंतरविद्यालयी अंडर-14 प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, बैडमिंटन और रोलर स्केटिंग के मुकाबले हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमन गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफिसर और विशिष्ट अतिथि जेजेटी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजीत सिंह रहे। विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक रॉय सी. पॉल और प्राचार्य विजय मसीह ने अतिथियों का स्वागत किया। खेल प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाडिय़ों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन, टीम भावना और बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया।
ये रहे विजेता
बास्केटबॉल बालक वर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल गुढ़ा गोरजी प्रथम, जीबी मोदी विद्या मंदिर बाकरा द्वितीय और टैगोर बाल निकेतन स्कूल गुढ़ा गोरजी तृतीय रहा। बालिका वर्ग में सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल खेतड़ी नगर प्रथम, एसएस मोदी विद्या विहार द्वितीय और शेखावाटी पब्लिक सेकंडरी स्कूल लोसल तृतीय रहा।