सावन के रंगों में सजा जेजेटी विश्वविद्यालय
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में सावन की परंपरा और संस्कृति को समर्पित महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘शिवांश-श्रावणी बेला 2026’ आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में महिला फैकल्टी, छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशक उमा विशाल टीबड़ेवाला रहीं। विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, होम्योपैथिक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह और श्रीमती प्रेमलता टीबड़ेवाला भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती पवार ने किया। आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनीता बासोटिया, डॉ. ज्योति सोनी, प्रभारी छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अनंता शांडिल्या, डॉ. नाजिया हुसैन, कल्चरल हेड सहित विश्वविद्यालय की महिला फैकल्टी और स्टाफ का सहयोग रहा।
ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही खास
कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, लहरिया, मेहंदी, सावन क्वीन, थाली सजावट, फ्लोरल ज्वेलरी, फ्लावर हेयर स्टाइलिंग सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और एथनिक परिधानों में शामिल होकर सावन की रंग-बिरंगी संस्कृति की झलक दिखाई। लहरिया, मेहंदी, फूलों के आभूषण और हेयर स्टाइलिंग प्रतियोगिताओं में महिलाओं की रचनात्मकता देखने को मिली। ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम में स्थानीय परंपरा और लोक संस्कृति का रंग भी नजर आया।