अखिल भारतीय किसान सभा का 29 वां राज्य सम्मेलन संपन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन तारानगर के जाट भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से किसान प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों, ने भाग लिया।
सम्मेलन में कामरेड मंगल सिंह को किसान सभा का प्रदेश अध्यक्ष तथा कामरेड गुरूचरण सिंह मौड़ को प्रदेश महासचिव चुना गया। इसके साथ ही काॅमरेड छगनलाल चोधरी को कोषाध्यक्ष, काॅमरेड पेमाराम, बलवान पूनिया, हरफूल बाजिया, भागीरथ नेतड़, दुलिचंद बडोदा को राज्य उपाध्यक्ष व श्योपत राम मेघवाल, सागर खाचरिया, तारा धायल, बापुराम तथा संजय माधव को संयुक्त सचिव चुना गया। पदाधिकारीयों सहित 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया व 4 साथियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
सम्मेलन के समापन पर किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम ने सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तारानगर में आयोजित यह राज्य सम्मेलन किसान एकता और संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण संदेश लेकर संपन्न हुआ है।
कामरेड अमराराम ने कहा कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं से लेकर आयोजन को सफल बनाने तक जिन किसान साथियों, युवा कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स ने तन-मन-धन से सहयोग किया, उनका योगदान सराहनीय है।
उन्होंने सम्मेलन में पधारे सभी सहभागी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों और उनके संघर्षों को मजबूती देने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाया जाएगा। सम्मेलन में केन्द्रीय कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, राज्य कमेटी सदस्य एवं भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनिया, कामरेड एडवोकेट निर्मल प्रजापत, मंगेज चौधरी, श्योपत मेघवाल, छगन चौधरी, सागर खाचरिया, चिमनाराम पांडर, रामनारायण रूलानिया, उमराव सहारण, विक्रम सोनी, एडवोकेट मुकेश शर्मा, कांशीराम सहारण, सुशीला कंवर, भूमि बिरमी, सांवरमल मेघवाल, गौरीशंकर मांडिया, महेन्द्र, करतारसिंह आदि ने भी सम्बोधित किया व अपने विचार रखे। उमराव सहारण व पूर्णाराम सरावग ने सम्मेलन में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इन्द्राज सिंह ने की। इस मौके पर मनोहरलाल शर्मा, सुनिल पारीक, सुमन प्रजापत, दाताराम भाकर, कांशीराम पूनिया, किशन शर्मा, नितेश उपाध्याय, कुनण बरोड़, अशोक शर्मा, विजय गोस्वामी, भालसिंह, भोजराज महला, सोनू जिलोवा, अजीत पूनिया, विकास पारीक, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट नजीर लहंगा, मूनेश पूनिया सहित प्रदेश भर से आए किसान प्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन रामकृष्ण छिंपा ने किया। तीन दिवसीय सम्मेलन के सफल समापन के साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदेश में किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प लिया।