चाचा नेहरू विद्यालय में पानी की मोटर भेंट

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में एक पानी मोटर भेंट किया गया। विद्यालय शुभचिंतक रघुनाथसिंह की प्रेरणा से थावरिया के भंवरलाल तर्ड ने अपने पिता रतीराम तर्ड की स्मृति में बालिका शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यालय में एक पानी की मोटर भेंट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय व उप प्रधानाचार्या रजनेश गुप्ता ने दानदाता भामाशाह भंवरलाल तर्ड एवं प्रेरक रघुनाथ सिंह का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट करते हुए बताया कि पानी मोटर विद्यालय की महती आवश्यकता थी तथा बालिका विद्यालय में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

You might also like