133 नामांकनों में से 8 नामांकन पत्र हुए खारिज
निसं
तारानगर (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से भरवा गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। जांच में 8 नामांकन पत्र खारिज हुए। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने बताया कि तारानगर नगर पालिका चुनाव में कुल 126 प्रत्याशियों के 133 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच में 8 नामांकन पत्र खारिज किए गए। पार्टी का सिंबल नहीं मिलने के कारण भाजपा के 5 मनोज कुमार, विनय स्वामी, जगदीश प्रसाद, मनोहर सैनी व प्रेमसिंह एवम कांग्रेस के 3 रणधीर सुथार, अदरीश व रामसिंह नामांकन पत्र अस्वीकार किए गए। अब कुल 125 नामांकन पत्र शेष रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि 3 अगस्त को नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। वहीं 4 अगस्त को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन वापसी के बाद ही कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रहेंगे यह तस्वीर साफ हो सकेगी।