पोक्सो प्रकरण में आरोपी युवक गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एक साल पुराने पोक्सो प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तहसील के गांव कादिया निवासी 24 वर्षीय संदीप नायक घटना के बाद से पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार 25 जुलाई 2025 को शहर के एक वार्ड की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ बेहोश करके ज्यादती करने, अश्लील विडियो बनाकर ब्लेकमेल कर पांच लाख रुपए मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया था। युवती अपनी मां के साथ पुलिस थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि जनवरी 2022 में जब उसकी उम्र 16 वर्ष की थी, तो वह अपने पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर गई। भाभी के रिश्ते में भतीजा उसके पास आया हुआ था। उस दौरान उससे आपस में बातचीत हुई और बाद में घर आ गई। दूसरे दिन वह घर पर अकेली थी, तो आरोपी उसके घर आ गया तथा उससे अश्लील हरकते करने लगा। जब विरोध किया, तो उसने मेरे मुंह पर रूमाल रख दी, जिससे वह बेहोश हो गई तथा उसने उसके साथ ज्यादती की और अपने मोबाइल से अश्लील विडियो भी बना लिया। उस विडियो को वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग करने लगा तथा उस विडियो के सहारे तीन वर्षों से उसका शोषण कर रहा था। पुलिस ने पोक्सो व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के निर्देश दिए हैं।

You might also like