धूमधाम से मनाया बाबा भरतराम का अवतरण दिवस

निसं
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर के वार्ड 11 में स्थित बाबा भरतराम जी के मंदिर में गुरुवार को बाबा भरतराम का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह कस्बे में गाजेबाजे के साथ बाबा भरतराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित प्रकाश मिश्र व दीपचंद मिश्र ने ज्योत जलाकर बाबा भरतराम की महाआरती की। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भरतराम की धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। बाबा के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व रात्रि को मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर के गायक कलाकार सोमेश जैन व नरेश राणा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। लोग देर रात्रि तक भजनों पर झूमते रहे। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लिच्छिराम चाचाण, एडवोकेट रतन चाचाण, ईश्वर प्रसाद चाचाण, विमल निरंजन चाचाण, भंवरलाल दर्जी, अंजू चाचाण, राधेश्याम वर्मा, कैलाश चाचाण, रतन वर्मा, दिलीप चाचाण, राजू दर्जी, संजय चाचाण, श्यामसुंदर दर्जी, जगदीश वर्मा आदि अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like