आज होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत निरस्त, अब 10 अक्टूबर को होगी

निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीकर ने एक आदेश प्रसारित कर श्रीमाधोपुर में 12 सितंबर शनिवार को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को निरस्त कर दिया है । तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमाधोपुर के सचिव बुद्धि प्रकाश सैनी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि 9 सितंबर व 11 सितंबर को आयोजित होने वाले नगरीय निकायों के आम चुनाव के कारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक कुशल और बेहतर तरीके से आयोजित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तिथि 12 सितंबर के स्थान पर 10 अक्टूबर 2026 पुनर्निधारित की जाती है।

You might also like