रामदेव बाबा का जागरण शनिवार को

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के प्रथम सेक्टर स्थित नर्सरी स्कूल के पास शनिवार को रामदेव बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र लखटकिया एवं रोशनलाल ने बताया कि आमजन के सहयोग से शनिवार रात 8 बजे रामदेव बाबा का भव्य जागरण का शुभारंभ होगा। जागरण में मोई सद्दा के फतेहदास महाराज के सानिध्य में भजनों की प्रस्तुतियां होगी। इसमें ओमप्रकाश तुनिया, चिड़ावा के विनोद कुमार, कन्हैयालाल खुड़िया, लक्ष्मण नाथ व हरमेंद्र सिंह पार्टी सहित अन्य कलाकार रामदेव बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

You might also like