गौ चिकित्सालय में इन्वर्टर मय बैटरी भेंट
निसं
बुगाला (नवयत्न)। सौंथली निवासी दिलीप खरींटा पुत्र रामकुमार खरींटा ने सौंथली स्थित अपना कर्म गौ चिकित्सालय में इन्वर्टर मय बैटरी भेंट की है। चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में उठने में असमर्थ व असहाय गोवंश के उपचार के दौरान बिजली गुल होने पर पंखे व रोशनी की समस्या को देखते हुए यह सहयोग किया गया है। अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इन्वर्टर-बैटरी की सुविधा मिलने से बिजली कटौती के दौरान भी आईसीयू वार्ड में पंखे और इमरजेंसी लाइट संचालित रहेंगे। इससे उपचाराधीन गोवंश को गर्मी से राहत मिलने के साथ उपचार में भी सुविधा होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए खरींटा परिवार का आभार जताया।