हिंदी फिल्म हमारी प्यारी गौ माता का मुहूर्त रविवार को
हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। हरि सेठ फिल्म्स एवं आर डी एम इवेंट्स के बैनर तले नई हिंदी फिल्म हमारी प्यारी गौ माता का निर्माण होने जा रहा है। गोपाल सोनी ने बताया कि फिल्म का मुहूर्त 13 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे किया जाएगा। समारोह का स्थान जेकेजे ज्वेलर्स, कॉफ्रेंस हॉल, अम्बाबाड़ी सर्किल, विद्याधर नगर जयपुर में रखा गया है। फिल्म के लेखक, निर्देशक एवं निर्माता बंटीकुमार मित्तल हैं। सह-निर्माता के रूप में बुध प्रकाश शर्मा और पृथ्वीराज कुमार हैं, जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर एवं एडिटर पलक गुप्ता हैं। प्रोडक्शन टीम में संजय शर्मा हैं और स्टूडियो वर्क हरि सेठ फिल्म्स एंड टीम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति हरि सेठ फिल्म्स, आर डी एम इवेंट्स एवं टीम ने सभी पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों और गौ-प्रेमियों से मुहूर्त समारोह में समय पर पधारने का आग्रह किया है।