होम्योपैथिक शिविर में 180 मरीज लाभान्वित

निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में छावनी बाजार स्थित आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय परिसर में स्व. केदारमल हलवाई की स्मृति में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 180 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डॉ एस.एन. शुक्ला, डॉ मूलसिंह सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।

You might also like