विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय, नोखा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी जेठाराम पारीक तथा प्रेमाराम एवं माई भारत पोर्टल प्रभारी मनश्वेता राठौड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता और उसके विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका विषय पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज एवं इजी कम्पटीशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रतियोगिताओं की तैयारी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों एवं अन्य इच्छुक विद्यार्थियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर पोर्टल पर उपलब्ध युवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।