दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, एक रैफर
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय राजकीय अयोध्या बाई करवा स्कूल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में इलियास पुत्र हीरू खां, अहमद पुत्र बल्लू खां कायमखानी, साबिर खां पुत्र इसहाक खां कायमखानी, सद्दाम पुत्र इसहाक खान, अफजल पुत्र अलीशेर का उपचार किया। घायलों में इलियास पुत्र हीरू खां को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। प्राथमिक तौर पर मामला पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।