कल भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी मतगणना

निसं
जयपुर (नवयत्न)। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जयपुर जिले में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार 14 सितंबर प्रात: 8 बजे से श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल और कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण तैयारी के साथ प्रात: 7 बजे मतगणना केंद्र में पहुंचने के निर्देश प्रदान हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर अधिकृत प्रवेश पत्र धारी को ही प्रवेश दिया जाएगा। यहां तक की काउंटिंग एजेंट को भी बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला निर्वाचन नियोजन अधिकारी ने बताया कि मतगणना वार्ड बार एवं आरो वार होगी। थोड़े-थोड़े अंतराल में 15-15 वार्डो का परिणाम एक साथ आएगा। मतगणना का परिणाम उस वार्ड के बूथों की संख्या पर निर्भर करेगा। कम बूथों वाले वर्ड का परिणाम पहले एवं अधिक बूथों वाले वार्ड का परिणाम कुछ समय उपरांत आएगा। जिला नियोजन अधिकारी ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी कार्मिकों को शुभकामना प्रेषित करते हुए इस पुण्य कार्य को पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

You might also like