मुकुंदगढ़ में कांग्रेस और निर्दलीय 10-10, डूंडलोद में कांग्रेस 8, भाजपा दो और निर्दलीय 10

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। कनोरिया कॉलेज में सोमवार को मुकुंदगढ़ और डूंडलोद नगर पालिका चुनाव की मतगणना हुई। परिणाम जारी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने वार्डों में जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। मुकुंदगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों की मतगणना पांच राउंड में पूरी हुई। परिणाम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10-10 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 5 वार्डों में सफलता मिली। वार्ड 1 से दिलीप मीणा, वार्ड 2 से कंचन, वार्ड 3 से बजरंग लाल, वार्ड 4 से सुमित्रा, वार्ड 5 से जुबेर, वार्ड 6 से इकबाल, वार्ड 7 से उमराव देवी, वार्ड 8 से अजय, वार्ड 9 से सुरेंद्र सिंह और वार्ड 10 से बसीम शामिल हैं। वार्ड 11 से अशोक कुमार बेरवाल, 12 से मीरा देवी वर्मा, 13 से सहजाद चोपदार, 14 से आरिफ, 15 से सरोज, 16 से पार्वती देवी, 17 से सरिता देवी, 18 से सत्यनारायण सैनी, 19 से सदीक, 20 से निर्मला देवी, 21 से यूनस, 22 से राजेंद्र, 23 से संजू, 24 से प्रवीण कुमार और 25 से गोमती विजयी रहीं।
कई चर्चित प्रत्याशियों ने भी जीता चुनाव
वार्ड 18 से पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी और वार्ड 4 से उनकी पत्नी सुमित्रा ने जीत दर्ज की। वार्ड 16 से पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी तथा वार्ड 23 से निवर्तमान चेयरमैन मनीष चौधरी की पत्नी संजू भी विजयी रहीं। चुनाव में पति-पत्नी और परिवार की अन्य जोड़ियों ने भी जीत दर्ज की।
डूंडलोद में निर्दलीयों का दबदबा
डूंडलोद नगर पालिका के 20 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 8 और भाजपा को 2 वार्डों में सफलता मिली। वार्ड 1 से यासमीन, 2 से बनेस, 3 से बिलकेश बानो, 4 से साजिद, 5 से सोनू देवी, 6 से मुनीर खान, 7 से राधेश्याम, 8 से मनफूल सिंह पूनिया, 9 से सचिन सैनी और 10 से जयप्रकाश विजयी रहे। वार्ड 11 से विनोद कुमार सैनी, 12 से बसंती देवी, 13 से संतोष, 14 से अजय, 15 से पिंकी, 16 से प्यारेलाल, 17 से सुनील, 18 से इकरा बानो, 19 से बाबूलाल पुत्र मिनकु राम तथा 20 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा।
मतगणना कक्ष में मीडिया को रखा दूर
कनोरिया कॉलेज में मुकुंदगढ़ नगर पालिका की मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों को मतगणना कक्ष में जाने से रोका गया। वहीं डूंडलोद नगर पालिका की मतगणना के दौरान मीडिया के लिए ऐसी रोक नहीं थी। दोनों मतगणना केंद्रों की व्यवस्था में अंतर देखने को मिला।

You might also like