हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ, बोले- कामकाज में हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाएं

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रशासन भवन में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा, मयुख चटर्जी, मनीष गवई और जयंत मुखोपाध्याय रहे। मुख्य अतिथि बोहरा ने कहा कि हिंदी केवल मातृभाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा है। हिंदी पखवाड़े जैसे आयोजन भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर कामकाज और व्यवहार का हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम में विपिन शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़कर सुनाया। एस. गुहा ने खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, वीबी गुप्ता ने खान एवं कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे तथा वीके इंद्रा ने एचसीएल सीएमडी अनुपम मिश्रा का संदेश पढ़ा। आयोजक एवं हिंदी प्रभारी सहायक प्रबंधक राजभाषा मोनिका ने पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और काव्य पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। हिंदी पखवाड़े का समापन 29 सितंबर को होगा। इस मौके पर वीबी गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार, अभिषेक पारीक, नागेश राजपुरोहित, देवेंद्र वर्मा, राजेश डाढेल, सुनील कटेवा, हसरत हुसैन, मुन्नालाल जैदिया, संतोष बारीक, आनंद पांडे, ललित मोहन जोशी, ऋचा भटनागर, जगदीश जोशी, घनश्याम, हरीचरण, प्रिया दीक्षित, सुधा शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like