केकेएमएस कॉलेज में 105 प्रतिभाओं का सम्मान, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। बड़ाऊ स्थित केकेएमएस पीजी कॉलेज में प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान सचिव रघुवीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट विवेक शर्मा, अवाना डिफेंस अकादमी के कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र अवाना तथा प्रकाश दास स्वामी रहे। मुख्य अतिथि सुनील बोहरा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर पढ़ाई करनी चाहिए। मेहनत और सही दिशा में प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. मुकेश दाधीच ने बताया कि समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 105 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एडवोकेट विवेक शर्मा, विजेंद्र अवाना और प्रकाश दास स्वामी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दर्शन वर्मा एवं शशिकला वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक मंजू शर्मा, पूनम जांगिड़, सोनू जांगिड़, मनीषा जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, प्रवेश शर्मा, प्रिंसी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, शंकरलाल भार्गव, महिपाल सिंह सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

You might also like