इंजीनियर्स डे पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता सम्मानित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह शेखावत को अभियंता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। उपभोक्ता समस्या निवारण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अमर सिंह चारण ने शेखावत को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चारण ने कहा कि शेखावत ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट अभियंत्रण सेवाओं के साथ-साथ किसानों व आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता रोहित ढाका, सहायक अभियंता छोटूराम फुलवारिया, सहायक अभियंता राजपाल, पूर्व सरपंच रेवासी पाला राम सुण्डा, मदन चारण दांतली, भगवानदास भामरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शेखावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

You might also like