नायरा एनर्जी ने आईआईएम मुंबई के 90 छात्रों को दी 4.5 करोड़ की छात्रवृत्ति

निसं
जयपुर (नवयत्न)। नायरा एनर्जी ने आईआईएम मुंबई के दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए कार्यक्रम के 90 छात्रों को कुल 4.5 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और परिवार में पहली बार उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रथम वर्ष के 50 और द्वितीय वर्ष के 40 छात्रों को प्रत्येक को 5 लाख रुपए दिए गए। आईआईएम मुंबई परिसर में आयोजित समारोह में नायरा एनर्जी के कार्यकारी चेयरमैन प्रसाद के. पणिकर और संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। पणिकर ने कहा कि शिक्षा अवसर और समावेशी विकास का सशक्त माध्यम है। कंपनी युवाओं को उनकी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से परे आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आईआईएम मुंबई के साथ व्यापक साझेदारी के तहत नायरा एनर्जी ने अगले दो वर्षों में शिक्षा, उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी पहलों के लिए 17.5 करोड़ रुपए देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी का फोकस कौशल विकास, रोजगार क्षमता बढ़ाने, स्थिरता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी है।

You might also like