हनुमान मंदिर में वार्षिक मेले के साथ तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

निसं
चिड़ासन (नवयत्न)। क्षेत्र के मानोता जाटान स्थित हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का सोमवार को वार्षिक मेले के साथ समापन हुआ। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। मंदिर परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। पुजारी राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में हनुमान जी की ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की गई। इस दौरान मुरारीलाल अग्रवाल व उनकी पत्नी मंजू देवी, प्रकाश व कुसुम, गिरधारी लाल व अनीता देवी, राजेश कुमार व सुमन देवी, विनय कुमार व पूनम देवी, अंशुल, राजेश कुमार लोयलका, सात्विक-प्रणाया, माया देवी व विनोद पंसारी, अनीता टिबड़ेवाल सहित परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मेले के दौरान गोकुलचंद, रामोतार, फूलचंद, रामकुमार, ग्राम पंचायत प्रशासक बहादुर मल, मेला कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका, संदीप ढाका, सुरेश टेलर, विक्रम महला, प्रताप, सतवीर ढाका सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं की व्यवस्था और उनके सामान की निगरानी में सहयोग किया।

You might also like