सर्पदंश से युवक की मौत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ तहसील के ग्राम हरदेसर में खेत की रोही में सर्पदंश से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रावतराम पुत्र गोरूराम मेघवाल निवासी ग्राम हरदेसर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई स्व. हुक्माराम मेघवाल के छोटे पुत्र जयप्रकाश चिनियां शुक्रवार रात्रि को खेत में पशुओं को संभालने के लिए गया था, वहां सांप ने काट लिया। अचेत अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर आयें। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर कर दिया। वहीं चूरु अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को चूरु मोर्चरी में रखवाया। उचित कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया।