नगर पालिका उपाध्यक्ष बने आरिफ भाटी, 5 मतों से दर्ज की जीत

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पालिका परिसर में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी देवीलाल यादव एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ताराचंद मेहरा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से आरिफ भाटी तथा भाजपा की ओर से वसीम कुरैशी ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों प्रत्याशियों के बीच हुए मतदान में कांग्रेस के आरिफ भाटी को 15 मत, जबकि भाजपा के वसीम कुरैशी को 10 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार आरिफ भाटी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। एक प्रत्याशी के देरी से पहुंचने के कारण निर्वाचन परिणाम की घोषणा में कुछ विलंब हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी देवीलाल यादव एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ताराचंद मेहरा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष आरिफ भाटी को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। आरिफ भाटी के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों मे उत्साह देखने को मिला। चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, उपाध्यक्ष आरिफ भाटी, पूर्व चेयरमैन मनीष चौधरी सहित पार्षदों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कस्बे के विभिन्न जगहों पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और समर्थकों ने जीत की बधाई दी।

You might also like