पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। ग्राम पंचायत अलायला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को ग्राम पंचायत की ओर से ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत करवाए गए करीब 30 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गांव रामपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हो रहे है। सरकार पर लोगों ने विश्वास जताते हुए नगर निगम व निकाय चुनाव में अधिकांश नगर निगम व निकायों में भाजपा का परचम लहराया है अब समय है कि लोग प्रदेश सरकार से गांवों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीताए ताकि गांवों में विकास की कोई कमी नहीं रहे। राठौड़ ने अलायला ग्राम पंचायत में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अलायला सरपंच धर्मवीर सिंह राठौड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में हमेशा याद रखेंगे। पद्मभूषण भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के प्रयासों से ही भाजपा ने जिले के बहुमत के साथ हर जगह भाजपा का बोर्ड बनाया है। राठौड़ बड़े नेता होने के साथ सबके दु:ख दर्द के साथी है उनके नेतृत्व में जिले में विकास की गंगा बहेगी। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यमुना जल समझौता राज्य सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है यमुना जल समझौते से शेखावाटी क्षेत्र में सिंचाई और पीने के पानी की समस्या दूर होगी। समारोह को विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री चंद्राराम गुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, सरपंच धर्मवीरसिंह राठौड़, नरेश सहारण, अजीत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। सरपंच धर्मवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह में पालिकाध्यक्ष हरि इंदौरिया, अनूप खंडेलवाल, लीलाधर बागोरिया, संदीप राठौड़ ढिंगी, इलीलाल प्रजापत, मदन गुरी, गोपाल स्वामी, मुकेश शर्मा, रणजीत तंवर, रुघाराम सैनी, श्यामलाल सैनी, राकेश शर्मा, महेश सिंह रेडी, गणपत सैनी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। संचालन वीर बहादुर राठौड़ ने किया। समारोह में ग्रामीणों ने गांव रामपुरा में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की जिस पर राठौड़ ने जलदाय विभाग के एक्सईएन राजेश जांगिड़ को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

You might also like