फांसी पर झूलकर युवक ने की आत्महत्या
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा में एक युवक ने अपने ही घर में फंसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 8 बजे के आसपास घर के ऊपर बने कमरे मे फंसी का फंदा लगाकर सीताराम 26 पुत्र देवाराम जाट, निवासी ग्राम पंचायत भवन के पीछे गोपालपुरा ने जीवन लीला समाप्त कर ली। हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा, प्रेमाराम मौके पर पहुंचे तथा शव को उतारकर ग्रामीणों और टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के बड़े भाई सुभाष ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि पिछले कुछ सालों से मेरे भाई सीताराम का मानसिक संतुलन सही नहीं था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी है।