रेलवे जंक्शन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। रेलवे जंक्शन सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार दोपहर 1 बजे आयोजित हुई। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं एवं शहर वासियों के लिए के लिए अनेक प्रस्ताव लिए गए। जिसमें सर्व सम्मति से रींगस जंक्शन पर ट्रेन रुकने का समय कम से कम 5 मिनट करने का प्रस्ताव लिया गया जिसमें कहा गया कि जंक्शन पर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को चढ़ने एवं उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ट्रेन का ठहराव कम से कम 3 मिनट का किया जाए साथ ही आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की मौजूदगी भी पर्याप्त रहे। साथ ही जंक्शन के द्वितीय द्वार के पास यात्रियों के साथ मारपीट एवं लूटपाट के घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया गया। फाटक संख्या 107 एवं 108 पर अति शीघ्र अंडरपास बनाने का सुझाव दिया जिसमें कहा गया कि शहर के जगत प्रसिद्ध भैरव बाबा एवं श्याम बाबा के मंदिर पूर्व दिशा में स्थित है जिससे भक्तों को आने-जाने में बहुत असुविधा होती है। डीएफसीसीएल लाइन के पूर्व में दक्षिण दिशा एवं उत्तर दिशा की तरफ स्थित है दोनों पुलिया को पैरेलल सर्विस रोड से जोड़ने का सुझाव दिया गया। साथ ही जंक्शन पर छोटी रेल लाइन के समय पार्सल की सुविधा थी जिससे बंद कर दिया गया उस सुविधा को पुन: बहाल करने, आरओबी के नीचे रेवाड़ी की तरफ रोशनी की व्यवस्था एवं सीसीटीवी लगाने, तीनों प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए बेंच सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टेशन पर स्टॉल व्यवस्था 24 घंटे चालू रखने का प्रस्ताव लिया गया। रेलवे सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने की। इस अवसर पर सलाहकार समिति के सदस्य अमित शर्मा, सुखदेव सिंह धायल, मोहनलाल कुमावत, गोविंद शर्मा, ओम प्रकाश कुमावत, बसंत कुमावत, मुकेश कुमार एवं ओमप्रकाश कोरखन्या आदि उपस्थित थे।