रामाश्रय कैंप आयोजित, 254 वृद्धजनों की एक ही स्थान पर हुई स्वास्थ्य जांच
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। बागड़ी जिला अस्पताल नोखा में बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए रामाश्रय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में कुल 254 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बोथरा ने बताया कि रामाश्रय कैंप का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक ही स्थान पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। कैंप में पहुंचे सभी वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यक जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उचित परामर्श दिया गया। रामाश्रय नोडल अधिकारी डॉ. मनीलाल पिलानिया ने बताया कि कैंप निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। शिविर में आने वाले सभी बुजुर्गों की आवश्यक जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने के लिए भी प्रेरित किया। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार रामाश्रय कैंप में 254 बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।