मंडावा की डॉ. अनीता बलोदा का पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन

निसं
मंडावा (नवयत्न)। वार्ड नंबर 2 निवासी डॉ. अनीता बलोदा पुत्री बजरंगलाल बलोदा का राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. अनीता ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उनके चयन पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
दोनों भाई-बहन ने बढ़ाया परिवार का मान
डॉ. अनीता बलोदा के बड़े भाई इंजीनियर जयप्रकाश बलोदा भी अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। भाई-बहन की उपलब्धियों से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।

You might also like