बिसाऊ के मनोज प्रजापत मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। बिसाऊ की प्रतिभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 22 निवासी मनोज प्रजापत ने सोशल मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। मनोज प्रजापत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनोज ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में लगातार मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्थानीय स्तर से शुरुआत कर मुख्यमंत्री के डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। मनोज प्रजापत बिसाऊ के प्रसिद्ध गायक सुरेश प्रजापत के छोटे भाई हैं। सुरेश प्रजापत ने मुंबई में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। अब उनके छोटे भाई मनोज डिजिटल और सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मनोज की इस उपलब्धि पर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता बिसाऊ के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

You might also like