डूंडलोद में पूर्व सहपाठी समूह ने लगाए छायादार व फलदार पौधे
निसं
डूंडलोद (नवयत्न)। गोयनका स्कूल डूंडलोद पूर्व सहपाठी समूह की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी, ईओ अंगेश कुमावत, प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी, ताराचंद कालेर, सुभाष भूत, रघुवीर सिंह, शंकर लाल शर्मा, महेश बड़गुर्जर, शेर सिंह धाभाई, हुसैन खान, सीताराम जीनगर, आफताफ बेहलीम, रामजी लाल जागिड़, प्रदीप खवास सहित पूर्व सहपाठी मौजूद रहे। समूह के सदस्य जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर नियमित रूप से पौधारोपण करते हैं। समूह की ओर से अब तक करीब 500 पौधे लगाए जा चुके हैं। सदस्यों ने बताया कि आगे भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यालय और आसपास का क्षेत्र हराभरा हो सके।