पचलंगी में आज महिला-पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल, ऊंट-घोड़ों के करतब रहेंगे आकर्षण
निसं
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। पचलंगी गांव में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मातेश्वरी कुश्ती दंगल एवं मेले का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए महिला एवं पुरुष पहलवान कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, जगदीश जाखड़ एवं डॉ. रामकुमार सिराधना ने बताया कि कुश्ती दंगल के साथ मेले का भी आयोजन होगा। इसमें आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचकर खरीदारी करेंगे। मेले में नेकीराम एंड पार्टी की ओर से ऊंट और घोड़ों के करतब दिखाए जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा रंग-बिरंगी आतिशबाजी और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। कुश्ती दंगल की अंतिम कुश्ती के लिए 1 लाख 1 हजार 100 रुपए की राशि भामाशाह भागीरथ मल डोडवाडिया, मालनगर-नीमकाथाना की ओर से रखी गई है।