राजस्थान पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ और ज्योति ढूंकिया ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिएÓ और ‘रघुपति राघव राजा रामÓ की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविताओं और लघु नाटकों के माध्यम से गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसानÓ के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, मंगलाराम जांगिड़, योगेंद्र सिंह, अनिता, प्रमोद चौधरी, अनिता, शारीरिक शिक्षक विजय चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।