भाजपा में पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत रहे व यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, दांतारामगढ़ में प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, जिला महामंत्री राजेश रोलन, रामावतार रूंथला, पूर्णमल गुर्जर आदि मंचस्थ रहे। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकारों ने राजस्थान में जो विकास कार्यों की सौगात देकर विकसित राजस्थान बनाया है उसे जनता के बीच में रखें। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। कहा कि पंचायतों के विकास में यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं। जिला परिषद व पंचायतों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जूट जाएं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किये हैं। जिले में यमुना जल आने का रास्ता खुल गया है और कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को ग्रामीणों के बीच में रखकर भाजपा बोर्ड बनाने के कार्य में लग जाएं। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने पंचायत चुनाव में संगठन के कार्यकर्ताओं पर प्रकाश डाला। कहा पंचायत के माध्यम से गांवों का विकास होता है। ऐसे में डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ पंचायतों में भी भाजपा का बोर्ड बनाकर तीसरी कड़ी जोड़ने का काम करें। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि बैठक में बनवारी यादव, नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र सिंह कारंगा, अजय खर्रा, प्रभु सिंह सेवद, हरि बियानी, अनिता शर्मा, अनुराधा, विनोद मीणा, प्रियंका बाजिया, बलदेव सिंह खंडेला, महेंद्र जोशी, गोविंदराम बिजारणियां, शोभसिंह अनोखु, गजेंद्र सिंह चारण, नेकीराम आर्य, हनुमान सिंह पालवास, हनुमान दीक्षित, दिनेश भादवासी, भंवरप्रकाश शर्मा, निश्चय जिनगर, मोहन मावलिया व पंचायत समिति के संयोजक एवं संयोजक मौजूद रहे।

You might also like