बीआर हरिपुरा को 16 लाख की माला पहनाकर किया स्वागत

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। नगरपालिका चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे बीआर हरिपुरा का सम्मान किया गया। प्रेमपुरा एवं हरिपुरा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के चुनाव में बीआर हरिपुरा ने भाजपा के कम पार्षद होने के बावजूद अच्छे खासे मत हासिल करने पर ग्रामीणों ने उनका आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। नगरपालिका चुनाव में भाजपा को यहां पर पैंतीस में से नौ सीटों पर सफलता मिली थी । इसके बाद भाजपा ने अध्यक्ष पद चुनाव में बीआर हरिपुरा को उम्मीदवार बनाया था। नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में बीआर हरिपुरा ने 16 मत हासिल किए थे। ग्रामीणों ने नौ से मुकाबला को सोलह तक पहुंचाने वाले बीआर हरिपुरा का दिल खोलकर सम्मान किया। उन्हें करीब 16 लाख रुपए की माला साफा पहनाई गई एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीआर हरिपुरा ने भावुक होकर आभार जताते हुए कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में हार के बावजूद आपने मेरे को सम्मान एवं प्यार दिया है । में आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके विश्वास और सम्मान को कम नहीं होने दूंगा।

You might also like