रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहन लाल भाकर, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ अमिता खींची एवं मुख्य अतिथि महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका एवं कृष्णा उपस्थित रही। समारोह में प्राचार्य डॉ मोहन लाल भाकर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ अमिता खींची ने चार सप्ताह के प्रशिक्षण में प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षित महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका एवं कृष्णा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की आवश्यकता बताते हुए बेसिक वार्मअप एवं पंच की तकनीकों से अवगत करवाया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ अरशद हुसैन जाफरी एवं अन्य सदस्य पंकज तिवारी, सुनील कस्वा, कृष्ण कुमार, रेखा नेहरा, शिल्पा सैनी, शिव कुमार एवं छात्राएं उपस्थित रही।