नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

कासं
झुंझुनूं (नवयत्न)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से झुंझुनूं में ‘नारी-26Ó युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। छात्राओं ने आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने कहा कि परिवार और समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रियंका लांबा ने शिक्षा के साथ आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवतियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की बात कही। प्रांत छात्रा प्रमुख अंजली चौरसिया ने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को युवतियों के विकास का आधार बताया। अंजली चौरसिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की समान भागीदारी और जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षा, कौशल और नेतृत्व के साथ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। डॉ. प्रीति शेखावत ने महिला स्वास्थ्य एवं मानसिक सुदृढ़ता पर विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। योगिता शर्मा ने महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त समाज की आधारशिला बताया, जबकि ममता जालान ने शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के समन्वय पर जोर दिया। सुरभि पुरोहित ने एबीवीपी के ‘मिशन साहसीÓ अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति काला ने किया। सम्मेलन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं और गणमान्यजन मौजूद रहे।

You might also like