वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प

कासं
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 2 से 8 अक्टूबर तक चल रहे वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया और वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण की शपथ लेकर प्रकृति और जैव-विविधता की रक्षा का संकल्प लिया। डॉ. इमरान खान ने वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता के महत्व पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को वन्यजीवों की सुरक्षा, वन संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए आवश्यक है। इस दौरान भारत और राजस्थान के वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शैक्षणिक कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद दान चारण ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमी डॉ. धर्मेंद्र कौशिक, हेड एचआर डॉ. महेश सिंह राजपूत, डीएसडब्ल्यू डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ. विनीता बसोटिया, डॉ. रमन सागवान, डॉ. अंकित सिंह, मेहरुनीशा, रमेश एवं राजेश साईं मौजूद रहे। संचालन डॉ. कंचन कुमारी ने किया।

You might also like