राजकीय जयसिंह स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 20 विद्यार्थी सम्मानित
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। कस्बे के राजकीय जयसिंह स्कूल में चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों को व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के बारे में बताया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच भी की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी। साथ ही किसी भी समस्या पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में एएनएम सुनीता चौधरी, मनिका, सुमन, मनोज सैनी, मनोज जाट, कनिष्ठ सहायक अजय यादव और विनोद मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।