सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान, सुरक्षा किट वितरित
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को केसीसी प्रशासन भवन परिसर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया तथा सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के महाप्रबंधक सांद्रण वीके इंद्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन विपिन शर्मा, भूपेश बंबोरिया, मोहम्मद उस्मान, जयंत मुखोपाध्याय, डॉ दीपिका खुराना, कमलेश कुमार, देवेंद्र वर्मा मौजूद थे। मुख्य अतिथि वीके इंद्रा ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके नियमित प्रयासों से ही कार्यस्थल और आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना चाहिए ताकि, वे सुरक्षित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। मुन्नालाल जैदिया ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनिल कटेवा, संतोष बारीक, नागेश राजपूरोहित, राजेश डांढेल, विनायक साहू, प्रवीण कुमार, बी पात्रा, एलएम जोशी, घनश्याम, जय प्रकाश, राजवीर, आनंद पांडे, हरीचरण, मोनिका, प्रियंका पारीक, रेणू खेदड़, स्वीटी चौधरी, मनोज लामोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती, सुधा शर्मा आदि मौजूद थे।