युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर में बने छपरे में पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से बीमारी से पीड़ित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई जगदीश ने नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे नंदकिशोर ने घर में बने छपरे में पाइप से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई और परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अन्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You might also like