नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान, वार्ड विकास का दिलाया भरोसा

विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। बिसाऊ के अगुणा मोहल्ले में जागरण मित्र मंडल एवं मोहल्लेवासियों की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद प्रियंका देवी पत्नी विमल सिरसवा तथा सोनम देवी पत्नी रिनेश सिरसवा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों का माला पहनाकर और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने दोनों पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए वार्ड के विकास की उम्मीद जताई। नागरिकों ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जनता की समस्याओं का करेंगे समाधान
इस अवसर पर विमल सिरसवा एवं रिनेश सिरसवा ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके निराकरण तथा वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
वार्डवासियों के सहयोग को बताया प्रेरणास्रोत
सम्मान से अभिभूत विमल सिरसवा एवं रिनेश सिरसवा ने जागरण मित्र मंडल और मोहल्लेवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता ने आपसी एकजुटता और विकास के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया। अब वार्डवासियों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा और वार्ड में विकास को नई गति मिलेगी।

You might also like