चिकित्सा कर्मियों से अभद्रता मामले में काली पट्टी बांध जताया विरोध
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। उप जिला अस्पताल रींगस में मरीज के साथ आए परिजन ने इमरजेंसी स्टाफ के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नर्सिंग कर्मियों और डीडीसी स्टाफ द्वारा बाजू पर काली पट्टी बांध विरोध जताया गया। रींगस उप जिला अस्पताल कार्यवाहक प्रभारी इंद्र राम रणवा को एसडीएम और प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर स्टाफ की सुरक्षा के प्रति ठोस कदम उठाने ओर अभद्रता करने वाले पर कार्यवाही की माँग की। इस अवसर पर सुभाष कटारिया, मनोहरी सुंडा, पूनम, वीरेंद्र, संगीता, जितेंद्र, रोशन, सुरेश, सविता वर्मा, कमला, आशा, प्रियंका, नेहा, दीपिका, नीलम, मनोज, राहुल, निशा सहित नर्सिंग कर्मी और डीडीसी स्टाफ मौजूद रहा।